कटोरिया: +2 हाई स्कूल कटोरिया के पास बाइक की चपेट में आकर साइकिल सवार वृद्ध घायल
Katoria, Banka | May 7, 2025 कटोरिया बाजार के बांका रोड स्थित +2 हाई स्कूल कटोरिया के पास बाइक की चपेट में आकर डोमकट्टा गांव निवासी 65 वर्षीय विजेंद्र दास जख्मी हो गया। जिसका इलाज बुधवार शाम करीब 5 बजे कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया। उक्त वृद्ध कटोरिया बाजार से साइकिल द्वारा घर लौट रहा था। इस दौरान +2 हाई स्कूल कटोरिया के पास हादसा हुआ।