कटोरिया: सतलेटवा मोड़ पर बाइक की चपेट में आई महिला घायल
Katoria, Banka | May 5, 2025 कटोरिया- सूईया रोड स्थित सतलेटवा मोड़ पर सोमवार सुबह सड़क पार करने के दौरान मौके से गुजर रहे बाइक की चपेट में आकर जेरूआ गांव की सबीना खातुन जख्मी हो गयी। जख्मी को सोमवार सुबह करीब 10 बजे इलाज के लिए कटोरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर विनोद कुमार द्वारा उसका इलाज किया गया।