कटोरिया: विश्वकर्मानगर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक घायल
Katoria, Banka | May 5, 2025 कटोरिया- सूईया रोड स्थित विश्वकर्मानगर के पास सोमवार दोपहर करीब 12 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर हबड़ीडीह गांव का सचिन यादव जख्मी हो गया। जिसका इलाज कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत देख चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया।