कटोरिया: बैरधनिया गांव में बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा का चार दिवसीय अनुष्ठान कलश यात्रा के साथ शुरू
Katoria, Banka | May 6, 2025 हड़हार पंचायत के बैरधनियां गांव में बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 4 दिवसीय अनुष्ठान को लेकर मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे भव्य कलश शोभायात्रा निकाला गया। जिसमें 108 महिला व युवतियां शामिल हुए। 8 मई को बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा एवं एक दिवसीय रामधुन संकीर्तन का शुभारंभ होगा। वहीं 9 मई को एक दिवसीय रामधुन संकीर्तन का समापन होगा।