कटोरिया: बोकनमा गांव में पड़ोसी ने विवाद में महिला के साथ की मारपीट
Katoria, Banka | May 7, 2025 बोकनमा गांव में आपसी विवाद में पड़ोसी ने अशनी देवी के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी का इलाज बुधवार दोपहर बाद करीब 3 बजे कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया। घटना को लेकर जख्मी ने थाने में गांव के ही संचू मोहली, उसकी पत्नी सुदामा देवी सहित अन्य के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराया है।