कटोरिया: रेंज ऑफिस कटोरिया के पास सड़क दुर्घटना, बाइक सवार दो युवक घायल
Katoria, Banka | May 6, 2025 कटोरिया बाजार के बाघमारी रोड स्थित रेंज ऑफिस के पास मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे अचानक सड़क पर आए कुत्ते को बचाने के दौरान एक बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें बाइक सवार राजवाड़ा गांव का विकास कुमार एवं रितेश पांडेय घायल हो गया। घायल दोनों युवक का इलाज कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया।