पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के इंदिरा गांधी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा ने फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद
Purnea East, Purnia | Aug 15, 2026
पूर्णिया के इंदिरा गांधी स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया । इस अवसर पर बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा ने मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। समारोह की शुरुआत में प्रभारी मंत्री ने पुलिस बल की विभिन्न टुकड़ियो की ओर से आयोजित मार्च पास्ट का निरीक्षण किया।