सतना जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में एक अज्ञात शव पिछले चार दिनों से पड़ा हुआ है, लेकिन अब तक उसका अंतिम संस्कार नहीं हो सका है।जानकारी के अनुसार, शव के दफन की प्रक्रिया के लिए अस्पताल चौकी पुलिस ने नगर निगम को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया था।