शिवपुरी नगर: राजस्थान ले जाते समय स्टेशन से चकमा देकर भागे मजदूर, गुंगरीपुरा के ठेकेदार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गूंगरीपुरा के लेवर ठेकेदार संदीप रजक के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बैराड़ थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति पर 25,000 रुपये हड़पने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत आज गुरुवार की दोपहर 2 बजे पुलिस अधीक्षक शिवपुरी से की गई है।