प्रयागराज: महाकुंभ में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवार के साथ गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
महाकुंभ में 13 जनवरी से अब तक 43.57 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं तथा इसी बीच देश-विदेश के कोने-कोने से बड़े-बड़े नेता अभिनेता तथा उद्योगपति भी संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।इसी बीच उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार की सुबह करीब 8:00 परिवार के साथ संगम में डुबकी लगाई है। तथा भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया है।