प्रयागराज: प्रयागराज के संगम तट पर लगातार उमड़ रहा आस्था का जनसैलाब, राजमार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें
प्रयागराज के संगम तट पर बीते 13 जनवरी से महाकुंभ की शुरूआत हुई,और तब से श्रद्धालुओं का जन सैलाब लगातार बढ़ता हुआ नजर आ रहा है,जबकि प्रशाशन ने अनुमान लगाया था कि पूरे महाकुंभ के दौरान करीब 40 से 45 करोड़ श्रद्धालु आयेंगे,लेकिन श्रद्धालुओं का बढ़ता जनसैलाब आंकड़ों को पार करता हुआ नजर आ रहा है,ऐसे में राजमार्गों पर वाहनों की लंबी कतार देखने को मिल रही है।