प्रयागराज: महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 23 में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू
महाकुंभ नगर में बीते कल रविवार तथा आज सोमवार की मध्य रात्रि करीब 2:00 बजे के आसपास महाकुंभ नगर के सेक्टर 23 में आग लग गई। आग लगने की घटना से लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया है। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।पुलिस तथा फायर ब्रिगेड के अधिकारी जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं।