सेन्हा: बांकी नदी के छठ घाट का सौंदर्यीकरण कार्य शुरू, ₹17 लाख की लागत से सीढ़ियां और PCC पथ बनेगा
सेन्ह प्रखंड के सेन्हा पंचायत अंतर्गत बांकी नदी में छठ घाट के सुंदरीकरण कार्य का शुभारंभ शुक्रवार शाम करीब 3:15 बजे पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ किया गया। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की और पहान सहावीर उरांव ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना कर तथा फावड़ा चलाकर कार्य की शुरुआत की। करीब 17 लाख रुपये की लागत से लघु सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे।