नारायणपुर के 13 हजार से अधिक बच्चों को रोज मिलेगा पौष्टिक नाश्ता
नारायणपुर और ओरछा (अबूझमाड़) विकासखंड के 476 विद्यालयों में 13,015 स्कूली बच्चों के लिए निःशुल्क पौष्टिक नाश्ता योजना शुरू की गई। प्रभारी मंत्री श्री टंक राम वर्मा और वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने बच्चों को स्वयं नाश्ता परोसकर इस पहल का शुभारंभ किया।
हर बच्चे को प्रतिदिन 150 ग्राम पौष्टिक नाश्ता मिलेगा। मेन्यू में पोहा-फलीदाना, सूजी उपमा, दलिया, चना, मूंग और मूंगफली जैसे पोषणयुक्त खाद्य पदार्थ शामिल हैं। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने के उद्देश्य से पौष्टिक लड्डू वितरण योजना भी शुरू की गई है।
दूरस्थ वनांचल के बच्चों को पोषण का संबल मिलने से स्कूलों में उपस्थिति, ठहराव और शिक्षा से जुड़ाव बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। भोजन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 676 रसोइयों को ₹800 प्रतिमाह अतिरिक्त मानदेय दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सुशासन सरकार बच्चों के बेहतर पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए कुपोषण मुक्त, स्वस्थ और सशक्त छत्तीसगढ़ के संकल्प को गति दे रही है।
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #MalnutritionFreeChhattisgarh #ChildNutrition #Narayanpur
8 views | Narayanpur, Chhattisgarh | Sep 12, 2026