पयागपुर: दुबेपुरवा के पास से पॉक्सो एक्ट के अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय किया रवाना
हुजूरपुर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को दुबेपुरवा के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने शाम 6बजे जानकारी देते हुवे बताया की अभियुक्त श्यामू उर्फ़ पुतई के विरुद्ध लड़की को शादी करने की नीयत से बहला फुसलाकार भगा ले गया था। दुष्कर्म करने के सम्बन्ध मे मुकदमा दर्ज था। जिस क्रम मे कार्यावही करते हुवे अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया गया है।