हज़ारीबाग: हजारीबाग में 50 लाख की एक्सपायरी बियर पर चला बुलडोजर, प्रशासन का सख्त एक्शन
हजारीबाग के चान्हो क्षेत्र में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1800 पेटी एक्सपायरी बियर को बुलडोजर और रोलर चलाकर नष्ट कर दिया। इस स्टॉक की कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है। अधिकारियों की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से यह कार्रवाई की गई। बताया गया कि बाजार में खपत नहीं होने के कारण बियर लंबे समय तक गोदाम में पड़ी रही और एक्सपायर हो गई। नियमों के तहत ऐसे उत्पादों की बिक्री अवैध है, इसलिए विभाग ने सख्त कदम उठाया।