Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

पानीपत: युवती को कार से टक्कर मारकर जानलेवा हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार, कार बरामद

Panipat, Panipat | Apr 23, 2026

MORE NEWS

अब रामचरितमानस का पाठ करना भी हुआ गुनाह: पूर्व विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी-86 के पूर्व विधायक पंडित नीरज शर्मा ने हरियाणा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी मुश्किल बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन और सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना से सेक्टर-16 स्थित नेहरू कॉलेज के सामने शांतिपूर्ण तरीके से श्रीरामचरितमानस पाठ का आयोजन किया जाना था, लेकिन प्रशासन ने इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया।

नीरज शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम के लिए विधिवत अनुमति मांगी गई थी, लेकिन प्रशासन ने कानून-व्यवस्था और यातायात प्रभावित होने का हवाला देते हुए आवेदन अस्वीकार कर दिया। उन्होंने दावा किया कि इससे पहले भी वे रामचरितमानस का पाठ करा चुके हैं और उस दौरान कभी कोई कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा नहीं हुई।

पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि सरकार धार्मिक आयोजनों को लेकर दोहरा रवैया अपना रही है। उनके अनुसार, एक ओर सरकार खुद को सनातन संस्कृति का समर्थक बताती है, वहीं दूसरी ओर शांतिपूर्ण धार्मिक कार्यक्रम की अनुमति तक नहीं दी जा रही।

नीरज शर्मा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रशासन पर दबाव बनाकर ऐसे फैसले करवाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी कार्यशैली पर उठ रहे सवालों से बचने के लिए इस तरह के निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि इससे सरकार की कथनी और करनी का अंतर साफ दिखाई देता है।

पूर्व विधायक ने प्रशासन से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग करते हुए कहा कि धार्मिक और शांतिपूर्ण कार्यक्रमों की अनुमति न देना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।

अब रामचरितमानस का पाठ करना भी हुआ गुनाह: पूर्व विधायक नीरज शर्मा एनआईटी-86 के पूर्व विधायक पंडित नीरज शर्मा ने हरियाणा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी मुश्किल बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन और सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना से सेक्टर-16 स्थित नेहरू कॉलेज के सामने शांतिपूर्ण तरीके से श्रीरामचरितमानस पाठ का आयोजन किया जाना था, लेकिन प्रशासन ने इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया। नीरज शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम के लिए विधिवत अनुमति मांगी गई थी, लेकिन प्रशासन ने कानून-व्यवस्था और यातायात प्रभावित होने का हवाला देते हुए आवेदन अस्वीकार कर दिया। उन्होंने दावा किया कि इससे पहले भी वे रामचरितमानस का पाठ करा चुके हैं और उस दौरान कभी कोई कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा नहीं हुई। पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि सरकार धार्मिक आयोजनों को लेकर दोहरा रवैया अपना रही है। उनके अनुसार, एक ओर सरकार खुद को सनातन संस्कृति का समर्थक बताती है, वहीं दूसरी ओर शांतिपूर्ण धार्मिक कार्यक्रम की अनुमति तक नहीं दी जा रही। नीरज शर्मा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रशासन पर दबाव बनाकर ऐसे फैसले करवाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी कार्यशैली पर उठ रहे सवालों से बचने के लिए इस तरह के निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि इससे सरकार की कथनी और करनी का अंतर साफ दिखाई देता है। पूर्व विधायक ने प्रशासन से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग करते हुए कहा कि धार्मिक और शांतिपूर्ण कार्यक्रमों की अनुमति न देना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।

Panipat, Panipat | Jul 28, 2026

Panipat, Panipat | Jul 28, 2026

Panipat, Panipat | Jul 28, 2026