मेहगांव: मंत्री राकेश शुक्ला ने मेहगांव में आयोजित जन समस्या निवारण चौपाल में प्राप्त 189 आवेदनों में से 78 का किया निस्तारण
Mehgaon, Bhind | Aug 24, 2024 कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने आमजन की समस्याओं के निराकरण एवं सरकार की जन हितेषी योजनाओं का लाभ देने के लिए जनपद पंचायत मेहगांव के पीछे मंत्री कार्यालय पर जन समस्या निवारण चौपाल का आयोजन किया। जिसमें कुल 189 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें 78 आवेदन का तत्काल निराकरण किया गया।वहीं अन्य आवेदनों पर शीघ्र निराकरण कर समस्याएं दूर करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।