हाथरस: गांव नयाबास निवासी एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे 32 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद, आवश्यक कार्यवाही जारी
जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सदर कोतवाली पुलिस ने गांव नयाबास निवासी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 32 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई है। सदर कोतवाली पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।