जांजगीर: जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन पर 'एक स्टेशन एक उत्पाद' योजना की बदहाल हालत
जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन पर भारतीय रेलवे की 'एक स्टेशन एक उत्पाद' योजना के तहत बनाये गए स्टॉल अब खराब हालत में हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने मार्च 2024 में योजना का शुभारंभ किया था, लेकिन स्थानीय कारीगर और व्यापारियों को लाभ पहुंचाने वाली यह योजना अब सवालों के घेरे में है। स्थानीय लोग और सांसद रेलवे प्रशासन से स्टॉलों की मरम्मत और संचालन की मांग कर रहे हैं।