जनपद बलिया ,उत्तर प्रदेश 29 अगस्त 2026
*'बेटी और व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों की जगह सिर्फ जेल या जहन्नुम' : बांसडीह में गरजे सीएम योगी*
*बलिया।* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बलिया के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई और स्थलीय निरीक्षण किया। बांसडीह में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को 50-50 किलो की राहत किट बांटी और पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला।
सीएम योगी ने कहा कि पहले हर जिले में 'वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया' था, जिसे डबल इंजन सरकार ने 'वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज' में बदल दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग बेटी और व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाएंगे, उनके लिए सिर्फ दो ही जगह हैं - जेल या जहन्नुम।
*राहत किट में क्या-क्या -*
पीड़ित परिवारों को 10 किलो आटा, 10 किलो चावल, दाल, चना, आलू, तेल, नमक, चीनी, मसाले, साबुन, तौलिया, बाल्टी, तिरपाल, टॉर्च, छतरी, बिस्कुट और ORS, दवाइयां व क्लोरीन की गोलियां दी जा रही हैं। सीएम ने कहा 26 जिलों के 251 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं।
*बड़ी घोषणाएं -*
- बलिया में बाबा भृगु के नाम पर मेडिकल कॉलेज और भृगु धाम कॉरिडोर बनेगा।
- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए UPSRTC बसों में मुफ्त यात्रा।
- घाघरा और गंगा में ड्रेजिंग कर कटान को हमेशा के लिए रोका जाएगा।
- बाढ़ में घर कटने पर जमीन का पट्टा और पक्का मकान दिया जाएगा।
*सपा-कांग्रेस पर वार -*
सीएम ने कहा, जेपीएनआईसी की लागत 200 करोड़ थी, सपा ने 864 करोड़ बहा दिए फिर भी अधूरा रहा। जिस कांग्रेस ने आपातकाल में जेपी को कुचला, आज सपा उसी की पिछलग्गू बन गई है।
*कानून व्यवस्था पर -* बोले, माफियाओं की संपत्ति कुर्क की गई, यूपी आज निवेश का हब बन रहा है। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा पर जीरो टॉलरेंस है।
इस दौरान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, विधायक केतकी सिंह, सांसद नीरज शेखर, एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू मौजूद रहे।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Aug 29, 2026