सोनकच्छ: ग्राम बुधनगांव के खेतों में गेहूं की फसल में लगी आग दो बीघा के गेहूं पूरी तरीके से जलकर हुए खाक
Sonkatch, Dewas | Mar 17, 2024 गांव बुधनगांव में डीपी से शार्ट सर्किट होने के कारण किसानों की फसलों में आग लग गई जिसमें एक व्यक्ति के तीन बीघा व एक व्यक्ति को दो बीघा के गेहूं जल गए जिसमें पूरी तरह से दो बीघा के गेहूं जलकर राख हो गए इस घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई परंतु फायर ब्रिगेड देरी से आने के कारण किसान की फसलों में काफी ज्यादा नुकसान हो गया ।