पीरो: पीरो में हुए गोलीकांड मामले में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी है
Piro, Bhojpur | Jun 21, 2026 हसन बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर अरईयाडीह मोड़ के समीप शुक्रवार की रात अपराधियों ने एक व्यवसायी को गोली मार दी थी। रविवार की सुबह 10:00 करीब बताया गया कि इस मामले में अब तीन अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घायल व्यवसायी की पहचान राम गोविंद साह के पुत्र मुन्ना शाह के रूप में हुई है।