पनागर: आधारताल में बेखौफ बदमाशों ने पति का मोबाइल छीना, पत्नी का सोने का मंगलसूत्र लूटा
अधारताल थाना क्षेत्र में बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। रिछाई वेयर हाउस के पास बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे सुमेर सिंह लोधी अपनी पत्नी रश्मि लोधी के साथ पैदल कंपनी जा रहे थे, तभी रेलवे पुल के पास खड़े दो अज्ञात युवकों ने उनका मोबाइल छीनकर भागने की कोशिश की। पति को बचाने के लिए पत्नी रश्मि ने बदमाशों का विरोध किया, तो दूसरे बदमाश