चिनिया: चिनियां प्रखंड में मध्यान भोजन योजना की समीक्षा, पोषण व स्वच्छता पर ज़ोर दिया गया
Chinia, Garhwa | Apr 16, 2026 चिनियां प्रखंड कार्यालय में गुरुवार दोपहर के 2:00 बजे प्रखंड विकास पदाधिकारी सुबोध कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय स्टीयरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीपीएम इंदु विश्वकर्मा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में मध्यान भोजन योजना के सुचारू संचालन पर चर्चा करते हुए मेनू के अनुसार भोजन देने और सप्ताह में दो दिन पूरक पोषाहार अनिवार्य