मिर्जापुर। कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने कार्यक्रम में शामिल होकर बाबूजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
नगर विधायक ने कहा कि बाबूजी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र, समाज और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प, सुशासन, राष्ट्रनिष्ठा और जनकल्याणकारी सोच से राजनीति में अमिट छाप छोड़ी। उनका व्यक्तित्व और विचार सदैव राष्ट्र एवं समाज की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पुष्प अर्पित कर स्वर्गीय कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी।
#TodayMirzapur #मिर्जापुर #कल्याणसिंह #KalyanSingh #पुण्यतिथि #श्रद्धांजलि #भाजपा #BJP #रत्नाकरमिश्रा #नगरविधायक #उत्तरप्रदेश #जनसेवा #राष्ट्रसेवा