नजीबाबाद: नांगल में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के दौरान डूबे एक ही परिवार के चार लोगों में से दूसरे किशोर का शव भी बरामद
एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने दोपहर करीब 12 बजे सर्च ऑपरेशन के दौरान हर्ष का शव गंगा से बाहर निकाला। इससे पहले बुधवार को सूरज उर्फ छोटू का शव बरामद हुआ था। बता दें, मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे नांगल क्षेत्र में गंगा किनारे यह हादसा हुआ था। नजीबाबाद के रमपुरा निवासी एक ही परिवार के 8 से 10 लोग कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने पहुंचे थे।