आरा: आरा में तिरंगा थाम नन्हे स्केटर्स ने की स्केटिंग: लोगों ने ताली बजाकर बढ़ाया उत्साह, भारत माता की जय से गूंजा रमना मैदान
Arrah, Bhojpur | Aug 15, 2026 आरा के ऐतिहासिक रमना मैदान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को देशभक्ति का अनोखा नजारा देखने को मिला। भोजपुर जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। हाथों में तिरंगा थामे छोटे-छोटे स्केटर्स जब स्केटिंग करते हुए रमना मैदान में पहुंचे तो पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। बच्चों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के