बैकुंठपुर: बैकुंठपुर प्रखंड अंतर्गत कृतपुरा गांव में हल्की बारिश के बाद मुख्य सड़क पर हुआ जलजमाव, स्थानीय लोग हुए परेशान
गोपालगंज के बैकुंठपुर प्रखंड अंतर्गत कृतपुरा गांव में हल्की बारिश के बाद मुख्य सड़क पर जलजमाव हो गया है। सड़क पर पानी भर जाने से ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बाइक सवार, साइकिल चालक, स्कूली बच्चे और पैदल राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।