राजस्व व्यवस्था में गति, पारदर्शिता और जवाबदेही हमारी प्राथमिकता।
आज जिले के सभी राजस्व अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक में सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा, नक्शा बटांकन, स्वामित्व योजना एवं एग्रीस्टैक सहित विभिन्न राजस्व कार्यों की समीक्षा हुई।
✅ लंबित सीमांकन प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश।
✅ अविवादित नामांतरण एवं बंटवारा की प्रक्रिया को ग्राम स्तर पर सरल बनाने पर जोर।
✅ प्रत्येक सोमवार पटवारी एवं राजस्व निरीक्षक मुख्यालय में रहकर आमजन की समस्याएं सुनेंगे।
✅ प्रत्येक पंद्रह दिन में पटवारियों की समीक्षा बैठक एवं प्रत्येक माह तहसीलों का निरीक्षण सुनिश्चित होगा।
✅ न्यायालयीन प्रकरणों में अनावश्यक विलंब पर जवाबदेही तय होगी।
राजस्व सेवाएं तभी प्रभावी होंगी, जब वे समयबद्ध, पारदर्शी और आम नागरिकों की पहुंच में हों। यही हमारा संकल्प है। 🌿
@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh
#KoreaDistrict #CMOChhattisgarh #समीक्षा_बैठक #Chhattishgarh
16 views | Korea, Chhattisgarh | Jul 10, 2026