विजयनगर: बिजयनगर में मुकेश खटोड़ की दुकान से 75 KG घी सीज, रामगढ़ में जांच के लिए नमूने लिए गए, व्यापारियों में मचा हड़कंप
सरकार के महत्वाकांक्षी "शुद्ध आहार मिलावट पर वार" अभियान के तहत खाद्य पदार्थो की जांच,मिलावटखोरी रोकने के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है।बिजयनगर में एक कार्रवाई के दौरान 75 किलो घी सीज किया गया।जिसे शनिवार को दोपहर बाद 3 बजे जांच के लिए अजमेर लैब में भेजा गया है।सेम्पल लेने की कार्यवाही के दौरान व्यापारियों में हड़कंप मच गया।पूर्व में भी सेम्पल फैल हुए थे।