खकनार: बिजोरी गांव में खेत पर कार्य करते समय विद्युत तार की चपेट में आकर एक युवक की हुई मौत
ग्राम बिजोरी में खेत में काम करने के दौरान करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा शनिवार रात करीब 10 से 11 बजे के बीच हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनोज पिता रामसिंह अपने खेत में काम कर रहे थे, तभी बिजली का तार गिरने के कारण उन्हें करंट लग गया। करंट लगने से मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।