बारां: शहर के ईदगाह में नमाज अदा कर मांगी अमन-चैन की दुआ, मनाया गया ईद-उल-अजहा का पर्व
Baran, Baran | Jun 7, 2025 बारां शहर सहित जिले भर में शनिवार को मुस्लिम समाज ने ईद उल अजहा का पर्व मनाया। वक्फ कमेटी चैयरमेन इरफान अंसारी और ईदगाह कमेटी सदर सद्दाम हुसैन अंसारी ने बताया कि ईद उल अजहा की नमाज ईदगाह में शनिवार सुबह सवा सात बजे शहर काजी अब्दुल कयूम ने अदा करवाई। नमाज़ के बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद की तहेदिल से मुबारकबाद दी। हिन्दू भाईयों ने भी ईद की मुबारकबाद दी।