बारां: नाबालिग से ज्यादती के अभियुक्तों को आजीवन कारावास, ₹70,000 का लगाया जुर्माना
Baran, Baran | Jun 6, 2025 न्यायालय पोक्सो क्रमांक 1 बारां के पीठासीन अधिकारी हनुमान प्रसाद ने एक प्रकरण में फैसला सुनाया है इसमें नाबालिग से ज्यादती के अभियुक्तों को आजीवन कारावास एवं 70000 जुर्माना की सजा सुनाई विशेष लोक अभियोजक श्याम पालीवाल ने बताया कि पीड़िता व उसके बड़े पापा ने 23 मार्च 2023 को अंता थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दी थी।