बारां: संबलपुर में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ शुभारंभ, शिक्षा मंत्री दिलावर व जिला प्रभारी मंत्री देवासी रहे मौजूद
Baran, Baran | Jun 6, 2025 जल संरक्षण के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से वन्दे गंगा, जल संरक्षण - जन अभियान कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को बारां जिले के सम्बलपुर में किया गया। कार्यक्रम में जल बचाने, पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण जैसे महत्त्वपूर्ण संदेशों को जनमानस तक पहुंचाया गया। इस अवसर पर बारां जिला प्रभारी मंत्री ओटाराम देवसी, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अतिथि रहे।