बारां: ऑपरेशन सिंदूर के हीरो बारां लौटे, श्रीराम स्टेडियम से निकाली गई तिरंगा रैली
Baran, Baran | Jun 6, 2025 एसबीएस डिफेंस एकेडमी, बारां द्वारा ऑपरेशन सिंदूर से बारां लौटे वीर जवानों का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया। इस दौरान गुरूवार देर शाम को श्रीराम स्टेडियम से तिरंगा रैली निकाली गई। एस.बी.एस डिफेंस एकेडमी के संचालक राजेश मीणा टीए फाइट 115 इंफैंट्री बटालियन ने शुक्रवार को सुबह 10 बजे के करीब जानकारी देते हुए बताया कि रैली श्रीराम स्टेडियम से प्रारंभ हुईं।