गाज़ीपुर: गाजीपुर लंका मैदान में क्रेन से खड़ा किया गया विशालकाय 60 फुट का रावण, 8 बजे होगा पुतला दहन
गाजीपुर। विजयदशमी पर्व पर गुरुवार को गाजीपुर के अति प्राचीन लंका मैदान में भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन हो रहा है। यहां 60 फीट ऊँचे हाईटेक रावण को क्रेन लगाकर खड़ा किया गया है, जिसकी आंखों में एलईडी लाइटें और हाथों में तलवार, ढाल और 30 फीट लंबा धनुष लगाया गया है। शाम 7:30 बजे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक रिमोट दबाकर रावण के इस विशालकाय पुतले का दहन करेंगे।