जमुई: जमुई पावर हाउस के पास बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पुलिस से छुड़ाने का वीडियो आया सामने, सड़क जाम
Jamui, Jamui | Mar 10, 2025 जमुई में बालू माफिया का दुस्साहस सामने आया है। सोमवार सुबह 9 बजे के करीब जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर पावर हाउस ऑफिस के पास एक गंभीर घटना हुई। सिकंदरा की ओर जा रहे अवैध बालू से लदे ट्रैक्टर ने सहूर गांव से आ रहे एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इधर बालू माफियाओं का पुलिस से ट्रैक्टर छोडाने का वीडियो सामने आया है।इसके बाद पदाधिकारी जांच में जुट गए।