कुलपहाड़: बम्होरी खुर्द में किसान द्वारा खेतों में पराली जलाने से हरे पेड़ों में लगी आग, पेड़ जलकर हाईवे पर गिरे
बम्होरी खुर्द में हाइवे किनारे स्थित खेत में किसान द्वारा पराली जलाने से बड़ा खतरा पैदा हो गया। पराली में लगी आग की चपेट में आकर एक हरा पेड़ जलकर राख हो गया। आग की वजह से पेड़ कमजोर होकर अचानक हाइवे पर गिर पड़ा, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पेड़ गिरते समय कई वाहन उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। एसडीएम मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।