पटेरा: पटेरा क्षेत्र में अतिवृष्टि से फसल बर्बाद,किसानों ने सौंपा 9 सूत्रीय मांग को लेकर दमोह कलेक्टर ने नाम ज्ञापन
Patera, Damoh | Sep 10, 2026 अतिवृष्टि से खरीफ फसलों को हुए नुकसान सहित किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत,जिला दमोह के नेतृत्व में किसानों ने कलेक्टर के नाम आज गुरुवार दोपहर 2 बजे करीब तहसीलदार मानसी अग्रवाल पटेरा को 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। किसानों ने सोयाबीन,उड़द सहित अन्य फसलों का सर्वे कराकर आरबीसी 6-4 के तहत राहत राशि दिलाने की मांग की।