पटना ग्रामीण: RJD झूठो का क्रेडिट ले रहा है, हमारी नीतियों की वजह से रोजगार मिला- पटना में बोले सीएम नीतीश कुमार
महागठबंधन से अलग होते ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने RJD द्वारा नौकरियों का क्रेडिट लिये जाने पर तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। सरदार पटेल भवन में मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम नीतीश ने कहा कि RJD RJD झूठो का क्रेडिट ले रहा है, हमारी नीतियों की वजह से लोगों को नौकरी और रोजगार मिला है।