पटना ग्रामीण: बहाली रोकी गई तो सड़क पर आने को मजबूर होंगे तेजस्वी: RJD कार्यालय में बोले सांसद मनोज झा
RJD सांसद मनोज झा ने आज नीतीश कुमार और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। आरजेडी ऑफिस में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि अगर बिहार में रोजगार को लेकर रिक्तियां रोकी गई तो तेजस्वी यादव सड़क पर उतरेंगे और आंदोलन करेंगे। रोजगार के लिए लड़ाई लड़ेंगे।