पटना ग्रामीण: एक अणे मार्ग स्थित सीएम नीतीश कुमार के आवास पर पहुंचे भोजपुरी स्टार पवन सिंह
खबर राजधानी पटना से है। जहां आज भोजपुरी स्टार पवन सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर सीएम नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। वही मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों ने पवन सिंह के साथ खूब सेल्फी ली। वही यह कयास लगाए जा रहे हैं, कि पवन सिंह अब राजनीति में आ सकते हैं, और आने वाले चुनाव में अपनी किस्मत भी आजमा सकते हैं।