लखनऊ: चारबाग जंक्शन पर सेना के अधिकारी की पत्नी से अश्लील इशारे करने का आरोप, लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया
राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे जंक्शन से एक मामला सामने आया है, जहाँ भारतीय सेना के एक अधिकारी की पत्नी के साथ अश्लील इशारे करने के आरोप में एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया।
आरोपी व्यक्ति सेना के अधिकारी की पत्नी से कथित तौर पर अश्लील इशारे कर रहा था। यह देखकर आसपास मौजूद लोग भड़क गए और उन्होंने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।
मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी की धुनाई करने के बाद उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
Hardoi, Hardoi | Oct 1, 2026