सहारनपुर की थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को दीपाखेड़ी रोड से दबोचा मंगलवार शाम 4 बजे अरेस्ट किया है।