दुधि: धनौरा गांव में रेलवेट्रैक के पास मिला महिला का शव, ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका, पुलिस शिनाख्त में जुटी
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में सोमवार को रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात महिला का शव मिला। ट्रैक के पास से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर जब शव पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची।