खजनी: महुआडाबर चौकी के पास स्थित भीटी उर्फ खोरिया में 2 पक्षों में हुई जमकर मारपीट, दोनों पक्ष से मिली तहरीर पर केस दर्ज
खजनी थाना क्षेत्र के महुआ डाबर चौकी अंतर्गत आने वाले भीटी उर्फ खोरिया में राशन कार्ड में नाम कटवाने की बात पर दो पक्ष आपस में भीड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट की घटना में तीन लोगों के सर फट गए, दो अन्य लोगों को भी चोट आई हैं। भीटी उर्फ खोरिया गांव की मंगरी देवी व रामदरस के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कुल 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।