*दि सहारनपुर वॉइस/न्यूज़ 7*
*सच्चाई के साथ हरदम*
*👉🏾👉🏾 फतेहपुर क्षेत्र के दतोली मुगल गांव में गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जताया आक्रोश!!*
*👉🏾👉🏾 मौके पर पहुंचे बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक हरीश कौशिक, पुलिस ने दिया कठोर कार्रवाई का आश्वासन!!*
*फतेपुर/सहारनपुर*
_थाना फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम दतोली मुगल में गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक हरीश कौशिक कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी थाना फतेहपुर पुलिस को दी।मौके पर पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने घटना को लेकर नाराजगी जताते हुए पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि इस प्रकार की घटना से क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो सकता है, इसलिए पुलिस को मामले में तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।सूचना मिलने के बाद थाना फतेहपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस की ओर से कहा गया कि घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जाएगी और यदि जांच में किसी व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।पुलिस द्वारा मौके से मिले अवशेषों के संबंध में आवश्यक प्रक्रिया अपनाई जा रही है। घटना के वास्तविक कारण और इसमें किसी व्यक्ति की संलिप्तता की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।वहीं, घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस ने लोगों से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और मामले से संबंधित कोई जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें!!!_
#Saharanpur #Fatehpur #DatoliMughal #Gauvansh #BajrangDal #HarishKaushik #SaharanpurPolice #UPPolice #News7 #दि_सहारनपुर_वॉइस