धनघटा थाना क्षेत्र की चपरा पूर्वी गांव में नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त धर्मेंद्र उर्फ कोइरी पुत्र रामदास निवासी ग्राम चपरा पूर्वी को सोमवार को शाम करीब 4:00 बजे उसके घर से धनघटा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के लिए रवाना किया गया।