महुली थाना क्षेत्र के साखी गांव की 70 वर्षीय वृद्ध महिला संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार को बस्ती से मुकदमा पैरवी करके घर आ रही थी किबीच रास्ते से गायब हो गई। इस मामले में वृद्ध महिला की बहन ने गुमसदगी महुली थाने में दर्ज कराया है। महुली थानाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने बताया कि गुमसुदगी दर्ज किया गया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।